पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पर बोले राहुल गांधी- ये नफरत को हराने का सही मौका
नई दिल्ली, 10 जनवरी: देश के पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नफरत को हराने का मौका कहा है। भाजपा को नफरत फैलाने वाली पार्टी कह चुके राहुल गांधी ने सोमवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में राहुल ने लिखा है कि विधानसभा चुनाव नफरत को हराने का सही मौका है।

राहुल गांधी ने इस ट्वीट में किसी दल का नाम लिया है लेकिन साफ है कि वो भारतीय जनता पार्टी को हराने की अपील लोगों से कर रहे हैं। राहुल कई मौकों पर ये कह चुके हैं कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। ऐसे में साफ है कि उनके निशाने पर भाजपा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होना है। चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में इस समय भाजपा की सरकार है। वहीं पंजाब में कांग्रेस सत्ता में हैं।
उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में होना है चुनाव
Recommended Video
उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच कुल 7 चरणों में होने हैं। इसके बाद 10 मार्च को सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर इस बार सात चरणों में मतदान होगा। राज्य में मतदान की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। आखिरी और सातवां चरण 7 मार्च को होगा। मणिपुर में 60 सीटों के लिए दो चरण में- पहले चरण का मतदान 27 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा।
14 फरवरी को पंजाब में एक ही चरण में सभी 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। उत्तराखंड में भी एक ही चरण में 14 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications