लद्दाख की सड़कों पर ''धूम'' मचाते दिखे राहुल गांधी, पैंगोंग लेक को लेकर बोले- 'पापा कहते थे....'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर पहुंचे हुए हैं। लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी फेमस झील पैंगोंग लेक देखने पहुंचे। इस सफर को राहुल गांधी ने स्पोर्ट बाइक से पूरा किया। राहुल गांधी का राइडर लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राहुल गांधी अपने लेह दौरे के दौरान आज अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ लद्दाख की अलग-अलग जगहों पर युवाओं से भी बातचीत करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी पैंगोंग त्सो लेक के लिए आज रवाना होंगे।

इस दौरान राहुल गांधी स्पोर्ट बाइक केटीएम चलते नजर आए। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का राइडर लुक जमकर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी लेह में अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, पैंगोंग झील के रास्ते में.. जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी आज रात लेह में टूरिस्ट कैंप में रात गुजारेंगे।
राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को लेह पहुंचे थे लेकिन अब वह 25 अगस्त तक सीमाई क्षेत्र के दौरे पर होंगे। वह इस दौरान कारगिल मेमोरियल भी जाएंगे। लेह में उनका फुटबॉल मैच देखने का भी प्लान बताया जा रहा है। कहा ये भी जा रहा था वह मैंच में भी हिस्सा ले सकते है। बता दें कि, वह अपने कॉलेज के समय में एक अच्छे फुटबॉलर रहे हैं।
राहुल गांधी 25 अगस्त को 30 सदस्यीय लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल-कारगिल चुनाव की मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे।जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख गए हैं।
कल लेह पहुंचने पर राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आरएसएस के लोग ही सब कुछ चला रहे हैं। यहां तक कि अगर आप केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछेंगे तो वे आपको बताएंगे कि असल में वे अपने मंत्रालय नहीं चला रहे हैं, बल्कि आरएसएस द्वारा नियुक्त उनके ओएसडी चला रहे हैं। वही सब कुछ कर रहे हैं। इन्होंने कुछ ऐसा ही परिदृश्य बना रखा है। वे हर संस्थान में सब कुछ चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications