'मां और बेटे के बीच का प्यार अनंत और अनमोल है', राहुल गांधी ने की PM मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना

पीएम मोदी की मां हीराबेन को अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Rahul Gandhi tweet

Recommended Video

    PM Modi Mother Health Update: Heeraben Modi पर Rahul Gandhi ने किया भावुक ट्वीट | वनइंडिया हिंदी

    Rahul Gandhi tweet on PM Modi Mother Health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में इलाज के लिए उनको अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पीएम मोदी की मां की तबीयत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिख, "एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।"

    आपको बता दें कि 18 जून को पीएम मोदी की मां हीराबेन 100 साल की हो गई थीं। वह गांधीनगर स्थित घर में रहती हैं। पीएम मोदी हर बड़े मौके पर अपनी मां की आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं। हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिले थे। गांधीनगर घर पर उन्होंने मां से करीब 45 मिनट की मुलाकात की थी।

    पीएम मोदी पहुंचे अहमदाबाद

    पीएम मोदी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती होने के बाद मिलने पहुंचे हैं। वहीं इससे पहले गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के प्रधान सचिव के कैलाशनाथन भी अस्पताल में पीएम की मां के हेल्थ से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे थे।

    एक दिन पहले भाई हुए सड़क हादसे में घायल

    पीएम मोदी की मां के तबीयत खराब होने की खबर ऐसे वक्त आई है, जब एक दिन पहले यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की कार का एक्सीडेंट कर्नाटक में हुआ। कार में प्रहलाद मोदी अपने बेटे और बहू के साथ बांदीपुर से मैसूर जा रहे थे, इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में प्रह्लाद मोदी सहित उनके बेटे मेहुल मोदी, बहू जिंदल मोदी और छह वर्षीय पोते मेनत मेहुल मोदी को चोटें आईं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+