Republic Day: राहुल गांधी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बोले- सिर्फ तिरंगे को सैल्यूट करना काफी नहीं

गणतंत्र दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ तिरंगे को सैल्यूट करना काफी नहीं है बल्कि इसके मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ना जरूरी है।

Rahul Gandhi

Republic Day: लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, एकता, सद्धभावना, समानता और संप्रभुता, हमारे संविधान के आधार स्तंभ और हमारे गणतंत्र की आत्मा हैं। राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है वह उनकी भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो है। वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि यह तिरंगा भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के धर्म का प्रतिनिधित्व करता है। यह झंडा हमारे देश के हर राज्य का प्रतिनिधित्व करता है।

राहुल गांधी कहते हैं कि सबसे जरूरी बात, संविधान की बात, सिर्फ झंडे को सैल्यूट करना काफी नहीं है, बल्कि यह जरूरी है कि झंडे के पीछे के विचार और मूल्यों की रक्षा करना। यह बहुत जरूरी है कि हम भारत के लोगों को एकजुट करें और इस बात को सुनिश्चित करें के भारत को मजबूत बनाना है। गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंच चुकी है। यह यात्रा 3000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुकी है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुल कर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+