क्या आज संसद लौटेंगे राहुल गांधी? लोकसभा सचिवालय पर सबकी निगाहें, विपक्षी गठबंधन INDIA करेगा बैठक
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता वापस दिए जाने पर आज सोमवार को सबकी निगाहें लोकसभा सचिवालय पर होंगी। लोकसभा सचिवालय सोमवार को राहुल गांधी को सांसदी वापस देने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
'मोदी सरनेम' आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश मिलने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता वापस दिया जाना है। लोकसभा अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा सचिवालय के अधिकारी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद, प्रक्रिया में आमतौर पर 30 मिनट से कम समय लगता है। ऐसी अधिसूचनाओं का प्रोफार्मा सचिवालय के पास आसानी से उपलब्ध है।'
अगर ऐसा हुआ तो राहुल गांधी को करना पड़ा सकता है लंबा इतंजार
'लोकसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगर सचिवालय कानून मंत्रालय की राय लेने का फैसला करता है तो बहाली एक लंबी प्रक्रिया में बदल सकती है, जैसा कि इस साल की शुरुआत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद मोहम्मद फैजल के मामले में हुआ था।
उन्होंने कहा, लक्षद्वीप के सांसद को जनवरी में केरल हाई कोर्ट से उनकी सजा पर रोक मिल गई थी। लेकिन लोकसभा में लौटने से पहले उन्हें लगभग दो महीने तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन राहुल गांधी के मामले में इस तरह के कदम की संभावना बहुत कम है। यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।
कांग्रेस ने बुलाई आज अहम बैठक
कांग्रेस ने सोमवार सुबह 10:30 बजे पार्टी के संसदीय कार्यालय में अपने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है, जहां वह 'मोदी सरनेम टिप्पणी' मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी को सांसद के रूप में बहाल करने की अपनी मांग उठा सकती है।
कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की एक प्रति औपचारिक रूप से लोकसभा सचिवालय को सौंप दी गई।
इस बैठक के अलावा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेता सदन के पटल पर रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक करेंगे। बैठक सुबह 10 बजे होगी।












Click it and Unblock the Notifications