नोट बदलवाने लाइन में लगे राहुल तो सोशल मीडिया पर बने चुटकुले

नई दिल्ली। बीते दिनों राष्ट्र के नाम दए अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब इस बात की घोषणा की कि 500-1,000 रुपए के नोट अवैध घोषित 8 नवंबर की अर्धरात्रि से अवैध घोषित कर दिए गए हैं तो देश में अफरातफरी मच गई।

पीएम मोदी ने कहा था कि यह फैसला कालाधन और आतंकवाद को हो रही फंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए किया जा रहा है, जिसका शुरूआत में विपक्ष ने भी समर्थन किया लेकिन जब बैंकों और एटीएम पर लोगों की लाइन लगनी शुरू हुई तो विपक्ष ने भी फैसले का विरोध शुरू किया।

rahul-gandhi

मैं पैसे बदलवाने आया हूं

इसी कड़ी में 11 नवंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचे और अपने 4,000 रुपए की पुरानी करेंसी को बदलवाया।

इस दौरान राहुल ने कहा कि गरीब लोग मुसीबत में हैं। मैं यहां अपने 4,000 रुपए बदलवाने आया हूं। न तो आप (पत्रकारों को) न ही करोड़पति और न ही पीएम लोगों की समस्याओं को समझ सकते हैं।

हालांकि राहुल के बैंक शाखा में आने के बाद भी आम जनता को भी दिक्कत हुई। सुरक्षा कारणों से लोगों को बैंक में आने से रोक दिया गया। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने राहुल के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त दिखे।

ये देखिए किस कदर उड़ा राहुल का मजाक

लोगों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि क्या आप किसी रईस और शक्ति शाली लोगों को देखा? केवल परेशान आम आदमी यहां है। लेकिन यह मोदी जी को क्यों मायने रखेगा।

rahul-gandhi

फिर भी ये राहुल थे इसलिए उनके इस काम को भी ट्विटर पर ट्रोल किया गया और वो कुछ ही देर में ट्रेड करने लगे। लोगों ने उन पर जोक बनाना शुरू कर दिया। यहां देखिए कुछ ट्वीट्स जो राहुल गांधी पर लिखे गए और खूब रिट्वीट किए गए।

rahul-gandhi

राहुल ने कहा था

गौरतलब है कि बीते दिनों अपने आधिकारिक एकाउंट से ट्वीट कर कहा था कि कैसे 2,000 रुपए का नोट कालेधन पर लगाम लगाएगा?

rahul-gandhi

केंद्र की मोदी सरकार को ताना मारने वाले अंदाज में राहुल ने कहा कि 'बहुत अच्छा मिस्टर मोदी।'

राहुल ने कहा कि 'असली गुनाहगार' जिन्होंने कालाधन इकट्ठा किया हुआ है वो अब भी 'मजबूती से बैठे हैं', जबकि किसानों, छोटे दुकानदारों और गृहणियों का जीवन 'अराजकता की ओर ढकेल' दिया गया है।

बकौल राहुल 'मोदी ने फिर से यह दिखाया है कि किस तरह से लोगों के बारे में सोचते हैं। किसान, छोटे दुकानदार और गृहणियों के जीवन मे उथल-पुथल मच गई है। बहुत अच्छे मिस्टर मोदी।'

rahul-gandhi

ट्विटर पर सवाल पूछते हुए राहुल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री से एक सवाल है कि किस तरह से 1,000 रुपए की नोट की जगह 2,000 रुपए के नोट लाकर काले धन पर रोक लगाई जाएगी?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+