राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखे अपशब्द
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। उनके अकाउंट से नेहरू-गांधी परिवार को भद्दी गालियां दी जा रही हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। राहुल गांधी का अकाउंट हैक करके उनको और उनके परिवार को अपशब्द कहे गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को देखकर बुधवार शाम को यूजर्स उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने उनके अकाउंट से कांग्रेसी नेताओं, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी दिखीं।
अकाउंट हैक करने वाले ने यह भी लिख दिया कि इससे ज्यादा मैं क्या कहूं देश के लोगों को लूटने से मुझे प्यार है। पिछले 60 सालों में मेरे परिवार ने इस देश को लूट कर इतना नीचे ला दिया है।
यूजर्स जल्दी ही समझ गए कि राहुल गांधी का अकाउंट हैक हो गया है। राहुल के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए जिसमें उनके परिवार को भ्रष्टाचारी कहने के साथ-साथ आपत्तिजनत भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।
राहुल गांधी का अकाउंट हैक होने पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि यह गिरी हुई हरकत है। इस तरह की हरकतें करना किसी को भी शोभा नहीं देता है।
आपको बताते चलें कि इससे पहले देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविदं सुब्रहमण्यम का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था जिस पर एक पोर्न साइट का लिंक डाल दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications