लापता नहीं अमेरिका में ही हैं राहुल गांधी, Tweet की फोटो
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर घमासान शुरु हुआ तो कांग्रेस ने बिना देरी किए सबकुछ साफ कर दिया। पार्टी ने राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की दी। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्विटर पर राहुल गांधी की तस्वीर सबसे पहले शेयर की। ये तस्वीरें कोलोराडो के एस्पेन की है।

इन तस्वीरों में राहुल गांधी एक कांफ्रेंस में नजर आ रहे हैं। उसके बाद इन्हीं तस्वीरों को राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट @OfficeOfRG से ट्वीट किया गया।
देवड़ा ने तस्वीर ट्विट कर लिखा है कि राहुल यहां न्यू मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर हो रही एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए हैं. देवड़ा एस्पेन में राहुल के साथ हैं। राहुल उसी वक्त अमेरिका गए हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में हैं।
उल्लेखनीय है कि राहुल के विदेश जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए थे। बीजेपी ने राहुल के विदेश दौरे पर दावा किया कि जिस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की उन्होंने बात की थी, वह जुलाई में ही संपन्न हो चुका है। बीजेपी ने पूछा कि कांग्रेस को राहुल गांधी कहां हैं, इस बारे में झूठ बोलना बंद कर देश से सच बताना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications