'अन्नदाता ने अहंकार का सर झुका दिया', कृषि कानूनों की वापसी पर बोले राहुल गांधी

तीन कृषि कानूनों की वापसी पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।

नई दिल्ली, 19 नवंबर: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गुरुनानक जयंती के मौके पर एक बड़ा ऐलान करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीनों कृषि कानून देश के छोटे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लाए गए थे और कृषि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही इन कानूनों का प्रारूप बनाया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि शायद हमारी ही तपस्या में कोई कमी रही होगी, जो हम देश के किसानों को इन कृषि कानूनों के सही लाभ नहीं बता पाए। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने कृषि कानूनों की वापसी पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो। जय हिंद, जय हिंद का किसान।' इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपना एक पुराना वीडियो भी ट्वीट में शेयर किया, जिसमें वो किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

हम कुछ किसानों को कृषि कानून समझा नहीं पाए- पीएम मोदी
आपको बता दें शुक्रवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान करते हुए कहा, 'देश के किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार ये तीनों कृषि कानून लेकर आई थी। विशेषकर छोटे किसान, जिनकी आय का एकमात्र स्रोत उनकी कृषि भूमि ही है, उनके हितों को ध्यान में रखकर ये कानून बनाए गए थे। किसानों के प्रति हमारी नीयत नेक थी, समर्पण का भाव था, लेकिन इतनी पवित्र बात और पूरी तरह से किसानों के हित की बात, बहुत प्रयास करने के बाद भी हम देश के कुछ किसानों को समझाने में नाकाम रहे। इसलिए, इस महीने के आखिर में शुरू होने जा रहे संसद सत्र के दौरान, हम इन तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+