ट्विटर पर पीएम मोदी से आगे निकले राहुल गांधी, बजट को लेकर किया गया ट्वीट बना नंबर वन

Recommended Video

    Rahul Gandhi की Twitter पर धूम, ये ट्वीट बना नंबर 1, PM Modi को भी पछाड़ा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर तेजी से एक्टिव दिखने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब फुल फॉर्म में आ गए हैं। चुनाव से पहले पेश हुए मोदी सरकार के अंतरिम बजट ने ट्विटर पर जमकर सुर्खियां बटोरीं हैं। यहां तक की राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट को भी पीछे दिया है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के फॉर्म की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में भी शुरू हो गई है।

    राहुल गांधी निकले सबसे आगे

    ट्विटर के अनुसार अंतरिम बजट 2019 क लेकर राजनेताओं और हस्तियों की ओर से जो ट्वीट किए गए हैं उसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट नंबर एक पर था। राहुल गांधी का यह ट्वीट जिसमें उन्होंने लिखा था 'पांच साल में आपकी नाकामी और आपके अहंकार ने हमारे किसानों का जीवन बर्बाद कर दिया। 17 रुपये प्रतिदिन देना उनका अपमान है' सबसे ज्यादा री ट्वीट किए जाने वाले ट्वीटों में से एक था। राहुल गांधी के इस ट्वीट को करीब 13000 बार रीट्वीट किया गया।

    चार दिनों में 8 लाख से ज्यादा ट्वीट

    चार दिनों में 8 लाख से ज्यादा ट्वीट

    इसके अलावा ट्विटर ने एक और जानकारी दी है वो ये हैं कि 31 जनवरी से तीन फरवरी तक चार दिनों के दौरान अंतरिम बजट से संबंधित आठ लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए हैं। जिसमें राहुल गांधी का ट्वीट भी शामिल है जो सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है। ट्विटर ने कहा कि पिछले साल बजट की तुलना में इस बार 1.5 गुणा अधिक ट्वीट किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि इस बार का बजट चर्चा दुनिया भर में चर्चा का विषय रहा है और इस दौरान 14 लाख से ज्यादा ट्वीट हुए हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी चौथे नंबर पर

    बजट को लेकर ट्वीट को री-ट्वीट किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से पीछे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहने वाले नरेंद्र मोदी की ओर से बजट पर किया गया ट्वीट चौथे नंबर पर रहा है। पीएम मोदी के ट्वीट को 7500 बार रीट्वीट किया गया। जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर रही है। राहुल गांधी को जवाब देने के लिए बीजेपी ने पलटवार किया था उस ट्ववीट को करीब 9000 बार रीट्वीट किया गया। बता दें कि अंतरिम बजट को लेकर कुल ट्वीट की संख्या 1.4 मिलियन है। जिसमें से कुल 8 लाख ट्वीट भारत से ही किए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+