राहुल गांधी का PM पर तंज- '1 नौकरी, 1000 बेरोजगार...क्या कर दिया देश का हाल'

नई दिल्ली: पिछले पांच महीनों से कोरोना का कहर देशभर में जारी है। इस बीच लागू हुए लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई, जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं, हालांकि जून से सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की और दावा किया कि ज्यादातर बेरोजगारों को जल्द काम दे दिया जाएगा। इसके बाद जुलाई में एक पोर्टल लॉन्च किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही निकली। इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Unemployment को लेकर Modi Govt पर तंज, कहा- 1 नौकरी, 1000 बेरोजगार | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    ट्विटर पर राहुल गांधी ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा '1 नौकरी, 1000 बेरोजगार...क्या कर दिया देश का हाल'। इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर किया है। ये कोई पहले मौका नहीं है, इससे पहले भी बेरोजगारी को लेकर राहुल मोदी सरकार पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि 'पिछले 4 महीनों में करीब 2 करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाई हैं। 2 करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफरत फैलाने से बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।

    क्या थी न्यूज रिपोर्ट?
    दरअसल पीएम मोदी की ओर से 11 जुलाई को एक जॉब पोर्टल शुरू किया गया था। जिस पर 40 दिनों में 69 लाख लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन सिर्फ दो प्रतिशत लोगों को ही रोजगार ऑफर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक पोर्टल पर रजिस्टर 1.49 लाख लोगों को काम की पेशकश हुई थी, लेकिन कोरोना काल की वजह से सिर्फ 7700 ही ज्वाइन कर पाए। इसमें 14 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक 7 लाख लोगों के आवेदन मिले थे, लेकिन इस एक हफ्ते में सिर्फ 691 लोगों को नौकरी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक पोर्टल पर 514 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 443 कंपनियों ने 2.92 लाख नौकरियों पेश की हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+