राहुल गांधी 9 सितंबर को जाएंगे जम्मू, वैष्णो देवी माता के करेंगे दर्शन

नई दिल्ली, 05 सितंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी 9 और 10 सितंबर को जम्मू जाएंगे, वह यहां माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और यहां पूजा अर्चना करेंगे। बता दें कि पिछले महीने राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे थे। राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर यहां पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया था, साथ ही मंदिर का दर्शन और मस्जिद पर जियारत भी की थी।

rahul

गौर करने वाली बात है कि पिछली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने हा था कि मौजूदा सरकार देश की सभी संस्थाओं पर हमले कर रही है। देश के संविधान पर हमला किया जा रहा है। लेकिन हम देश को बांटने की चाहत रखने वालों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां जम्मू कश्मीर में नहीं रहता हूं लेकिन आप लोगों को अच्छे से समझता हूं। आपके रीति-रिवाज और प्यार मेरे भीतर हैं। जब भी मैं कश्मीर आता हूं तो मुझे यहां अपने घर की तरह महसूस होता है। जो प्यार से हासिल किया जा सकता है वह नफरत से कभी नहीं हासिल किया जा सकता है।

यूपीए सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए राहुल ने कहा था कि उस वक्त हम बाकी देश के साथ-साथ कश्मीर को लेकर चल रहे थे। हमने प्यार के जरिए सबकुछ आजमाया, मुझे उम्मीद है कि जो लोग हमे बांटना चाहते हैं वो कभी सफल नहीं होंगे। यही नहीं राहुल गांधी ने इस बात की उम्मीद जताई थी कि जल्द से जल्द जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही राहुल ने घाटी में जल्द से जल्द चुनाव की मांग उठाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+