राहुल गांधी के साथ आज होगी छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, अध्यक्ष पद समेत कई मसलों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार(आज) दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। राहुल से मुलाकात करने वालों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया समेत राज्य के कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रिमंडल विस्तार, राज्य बोर्डों और स्थानीय निकायों में नियुक्ति पर चर्चा की जाएगी।राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

rahul gandhi to meet with Chhattisgarh Congress leader on today

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की ये तीसरी मुलाकात होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी।

वहीं कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया। वे निचले सदन में भी कांग्रेस समूह के नेता हैं। सूत्रों के मुताबिक विजय वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के सामने शर्त रखी थी। कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिछले एक साल से डिप्टी चैयरमैन का पद खाली पड़ा है। ऐसे में फडणवीस ने विपक्षी नेताओं से कहा कि वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा तभी मिलेगा जब विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव की घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+