यूपी की रैली में मोदी पर पलटवार करेंगे राहुल गांधी

भाजपा की कानपुर रैली में मोदी ने कांग्रेस पर कई सवाल उठाये थे और साथ ही अब तक जिन खाद्य सुरक्षा बिल और भूमि अधिग्रहण बिल पर कांग्रेस इतरा रही थी, उन्हीं पर सवाल उठाये थे। बताया जा रहा है कि आगामी रैलियों में राहुल भी भाजपा और मोदी पर मुखर होकर आलोचना कर सकते हैं साथ ही गुजरात के विकास में मोदी के दावों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
अभी तक रामपुर और अलीगढ़ में की गई राहुल की रैलियां लोगों में अधिक उत्साह पैदा नहीं कर सकी हैं, अत: राहुल अब और बेहतर तैयारी के साथ 'यूपी मिशन' पर लगना चाहते हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि राहुल इन रैलियों में जनता में कितना उत्साह पैदा कर पाते हैं। वैसे 2009 में कांग्रेस के सत्ता में आने का श्रेय राहुल की रैलियों को भी दिया जाता है, पर यह भी सच है कि किसानों की कर्ज माफी की घोषणा और मनरेगा ने भी ग्रामीण मतदाताओं को कांग्रेस की तरफ मोड़ा था लेकिन अब हालात पहले जैसे नहीं रहे। राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि राहुल की असली परीक्षा 2014 के लोकसभा चुनाव हैं, जिसमें उनपर भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। इसके अलावा उनका मुकाबला इस समय देश के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी से है।












Click it and Unblock the Notifications