'...संसद साथ लड़ेगा I.N.D.I.A.', NEET कैंडिडेट्स से बोले राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव के ठीक बाद नेट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मुद्दा गरमाया हुआ है। छात्रों के विरोध के बीच इसको लेकर विपक्ष एनडीए सरकार को घेरने में जुटा है। इस बीच राहुल गांधी ने नीट अभ्यर्थियों से मुलाकात की है, इसका एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन देश के युवाओं के साथ है, उनकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को NEET-UG 2024 परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर चुप्पी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। मुद्दे पर पीएम की अब तक प्रतिक्रिया नहीं देने पर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "नीट परीक्षा देने वाले हजारों छात्र चिलचिलाती गर्मी में अपने परिवारों के साथ सड़कों पर हैं और नरेंद्र मोदी चुपचाप तमाशा देख रहे हैं।"

गुरुवार को नीट-यूजी के छात्रों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो जारी करते हुए, गांधी ने उन्हें इंडिया ब्लॉक के नेताओं का साथ समर्थन का आश्वासन दिया। एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी ने कहा, "मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि इस संघर्ष में, सड़क से संसद तक, आईएनडीआईए आपके साथ है।"
दरअसल, एनईईटी स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित एक बड़ी प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और लगभग 24 लाख उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था। परिणाम 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन 4 जून को घोषित किए गए।
बाद में नीट परीक्षा को लेकर प्रश्न पत्र लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे। आरोपों के कारण कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए और उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में याचिकाए दायर की गईं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए के कामकाज की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications