राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते ब्लैक फंगस बनी महामारी

नई दिल्ली, मई 22। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ-साथ अब ब्लैक फंगस का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में ब्लैक फंगस (म्यूकोमाइकोसिस) के मामले बहुत तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बीच ब्लैक फंगस की दवा की किल्लत भी देखने को मिल रही है, जिसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ब्लैक फंगस की दवा की किल्लत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Recommended Video

    Black Fungus की दवा की कमी को लेकर Modi Government पर बरसे Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी
    Rahul gandhi

    पीएम ताली और थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, "मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है। वैक्सीन की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है। इससे जूझने के लिए PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।"

    महाराष्ट्र और दिल्ली में ब्लैक फंगस की दवा की कमी

    आपको बता दें कि देश में ब्लैक फंगस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्लैक फंगस के खतरे के बीच महाराष्ट्र और दिल्ली में इस बीमारी की दवा की किल्लत सामने आई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि महाराष्ट्र में 1500 से अधिक मरीज मिले हैं जिसमें अभी 850 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक मरीज को औसतन 60 से 100 इंजेक्शन लग सकते हैं। ऐसे में औसतन डेढ़ लाख इंजेक्शन की जरूरत पड़ सकती है। समय रहते गंभीर मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिलने से बीमारी और गंभीर होती है जिससे जान पर खतरा बन सकता है।

    इसके अलावा दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी ब्लैक फंगस की दवा की खरीद को लेकर संघर्ष की स्थिति का जिक्र किया था। डॉक्टरों का कहना था कि दिल्ली सरकार ने दवा की खरीद के लिए जो नियम बनाए हैं, उसके बाद हमें दवा के लिए आवेदन करना पड़ता है, जिससे संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+