'चंदे के धंधे को छिपाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी',राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड पर SBI के कदम पर PM मोदी को घेरा
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड पर जानकारी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अधिक समय मांगने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर सोमवार को निशाना साधा। इसी के साथ राहुल गांधी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'असली सच्चाई' को छिपाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले 'आखिरी प्रयास' करार दिया।
दरअसल, SBI ने चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड की जानकारी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 30 जून तक का समय मांगा है। एसबीआई को 6 मार्च की डेडलाइन दी गई थी। ऐसे में अब एसबीआई से इस कदम को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
राहुल गांधी ने एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- "नरेंद्र मोदी ने 'चंदे के धंधे' को छिपाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का सच जानना देशवासियों का हक है, तब SBI क्यों चाहता है कि चुनाव से पहले यह जानकारी सार्वजनिक न हो पाए?"
'एक क्लिक पर निकाली जाने वाली चीज पर...'
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "एक क्लिक पर निकाली जा सकने वाली जानकारी के लिए 30 जून तक का समय मांगना बताता है कि दाल में कुछ काला नहीं है, पूरी दाल ही काली है। देश की हर स्वतंत्र संस्था 'मोडानी परिवार' बन कर उनके भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने में लगी है। चुनाव से पहले मोदी के 'असली चेहरे' को छिपाने का यह 'अंतिम प्रयास' है।"
SBI ने मांगी 30 जून तक की मोहलत
बता दें कि सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चुनावी बॉन्ड की डिटेल चुनाव आयोग से शेयर करने के लिए 30 जून तक के समय की मांगा की है। एसबीआई ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। जिसमें बैंक ने कार्य की जटिलता का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय मांगा है। एसबीआई की ओर से दायर आवेदन में कोर्ट से कहा गया है कि उन्हें डिटेल निकालने के लिए समय चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications