'90 IAS चला रहे देश, पिछड़े वर्ग से केवल तीन', OBC आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम पर निशाना
लोकसभा चुनाव के बीच ओबीसी कोटे से मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा भी गरमाया हुआ। पीएम मोदी चुनावी रैलियों में लगातार कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के पाटन में एक लोकसभा चुनाव रैली को संबोधित करते हुए केंद्र पर तीखा हमला किया। उन्होंने एनडीए की सरकार पर आरोप लगाया कि देश को चलाने वाले शीर्ष 90 नौकरशाहों में अन्य पिछड़ा वर्ग से केवल तीन आईएएस अधिकारी हैं।
गुजरात के पाटन में के पाटन में केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा, "90 आईएएस अधिकारी दिल्ली में सरकार चला रहे हैं। मोदी जी केवल हस्ताक्षर करते हैं। वे बजट का एक-एक रुपया बांटते हैं। वे तय करते हैं कि गुजरात को कितना पैसा मिलेगा, बुलेट ट्रेन परियोजना को कितना धन मिलेगा, क्या अग्निवीर योजना होगी पिछड़े वर्ग के लोगों को कितनी छात्रवृत्ति दी जाएगी, ये तय करते हैं कि 90 में से सिर्फ तीन लोग पिछड़े वर्ग के हैं, उनको एक कोने में बैठा दिया जाता है एक छोटा सा विभाग दिया गया, वित्त मंत्रालय में कोई नहीं है...।"

पाटन में राहुल गांधी ने कहा, "90 आईएएस अधिकारी दिल्ली में सरकार चला रहे हैं। वे बजट का एक-एक रुपया बांटते हैं... 90 में से केवल तीन पिछड़े वर्ग से हैं। उन्हें एक छोटा सा कोना दिया गया है...पीछे बैठाया गया है।"
दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब जब राहुल गांधी ने ओबीसी वर्ग के अधिकारियों की संख्या को लेकर सवाल उठाए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2023 को कांग्रेस नेता ने तेलंगाना में एक रैली के दौरान पीएम मोदी से सवाल किया कि केंद्र सरकार में 90 शीर्ष नौकरशाहों में केवल तीन ओबीसी अधिकारी क्यों हैं।












Click it and Unblock the Notifications