राहुल गांधी बोले- PM महंगाई-किसान की हत्या पर चुप, सच्ची आलोचना-मित्रों पर सवाल पर हिंसक

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल का कहना है कि पीएम मोदी बढ़ती महंगाई- तेल के दाम, बेरोजगारी और किसान व भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर चुप हैं। वहीं, कैमरा व फोटो ऑप में कमी, सच्ची आलोचना और मित्रों पर सवाल पर हिंसक हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने PM Modi पर किसानों की हत्या से लेकर महंगाई तक पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi targets pm modi over hike in petrol diesel price

    राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए साधा निशाना

    पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार से सवाल कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया।

    PM silent-

    बढ़ती महंगाई-तेल के दाम
    बेरोज़गारी
    किसान व भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

    PM violent-

    कैमरा व फ़ोटो ऑप में कमी
    सच्ची आलोचना
    मित्रों पर सवाल।

    इससे पहले भी राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "दाम बढ़ता जा रहा है पेट्रोल-डीज़ल-खाद्य सामान-LPG का... त्योहार का मौसम कर दिया फीका धन्यवाद है मोदी जी का!" बता दें, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को डीजल के दाम में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी की। पेट्रोल भी 30 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। दिल्‍ली और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गए हैं।

    राहुल ने कहा- किसानों को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है

    वहीं, लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या को लेकर पीएम मोदी का कोई बयान सामने नहीं आया। इस मामले में कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावार है। राहुल और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी भी गए। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात भी। इसको लेकर शनिवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा था, 'आज खाना खाते समय उन अन्नदाता के बारे में सोचिए जो देश का पेट भरने के लिए अपना खून-पसीना देते हैं। उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+