पेट्रोल में एक पैसे की कटौती पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना- मेरे फ्यूल चैलेंज का ये जवाब ठीक नहीं
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान हैं। इस बीच तेल के दाम में बुधवार को एक पैसे की कटौती की गई। हालांकि इस कटौती की जमकर आलोचना हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेल के दाम में की गई एक पैसे की कटौती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल पर एक पैसे की कटौती को बचकाना करार दिया। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी ओर से दिए गए फ्यूल चैलेंज का ये जवाब ठीक नहीं है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "डियर पीएम, आपने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक पैसे की कटौती की है। एक पैसा !?? अगर आपने इस कटौती से मजाक करने की कोशिश की है तो यह बचकाना है।" राहुल गांधी ने आगे लिखा, "मैंने पिछले हफ्ते एक फ्यूल चैलेंज दिया था, मेरे फ्यूल चैलेंज का ये ठीक जवाब नहीं हुआ।"

ये रहा कांग्रेस अध्यक्ष का ट्वीट
बता दें कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में सिर्फ एक पैसे की कमी हुई थी लेकिन आईओसी की वेबसाइट पर गलती की वजह से वह 60 पैसे दिखाया गया। पिछले करीब 16 दिन से लगातार पेट्रोल-डीटल की कीमतों में इजाफे के बाद अब इसमें कटौती की खबर आई। हालांकि जिस तरह से एक पैसे हुई इसको लेकर जमकर सवाल उठ रहे हैं।

एक पैसे की कटौती पर उठे सवाल
फिलहाल इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि तकनीकी खामी की वजह से शुरू तेल की कीमतों में कटौती 60 पैसे दिखाई दी, असल में ये कटौती एक पैसे की ही हुई थी। पेट्रोल और डीजल के रेट पोस्ट करते हुए ये तकनीकी गलती हुई, जिसे बाद में सही कर दिया गया।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Fact Check: अब 35 दिन से पहले बुक नहीं होगा सिलेंडर? क्या है वायरल वीडियो का सच? -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications