राहुल का पीएम मोदी पर तीखा हमला, कहा- 'आम जन पर लगातार वार, हाथ पर हाथ धरे मोदी सरकार'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों और महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों और महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश की आम जनता महंगाई से और किसान केंद्र के काले कानूनों से परेशान हैं, लेकिन सरकार को केवल अपने पूंजीपति मित्रों की चिंता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी भी पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरे थे।

Recommended Video

      Rahul Gandhi का PM Modi पर तीखा हमला,कहा-आम जनता की नहीं पूंजीपति दोस्तों की फिक्र | वनइंडिया हिंदी
      rahul gandhi

      गुरुवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आम जन पर लगातार होते वार, अब महंगाई भी हुई हद से पार...काले कानूनों से किसान लाचार, छीना उनका सम्मान व अधिकार...हाथ पर हाथ धरे मोदी सरकार, करे सिर्फ पूंजीपति मित्रों का बेड़ा पार।' आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में राहुल गांधी ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से भारत की विकास दर को लेकर जारी की गई रिपोर्ट को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

      कृषि कानूनों के विरोध में उतरी कांग्रेस
      इससे पहले बीते मंगलवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून किसानों के खिलाफ हैं और इसलिए वो ये प्रस्ताव लेकर आए हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों से पंजाब के किसानों को बचाने के लिए वो जितना संभव होगा, राज्य के कानूनों की मदद लेंगे। वहीं, सूत्रों की मानें तो पंजाब के बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भी कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लेकर आ सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+