'रेत में सर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा', मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

कोरोना वायरस से लड़ने के इंतजामों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं...

नई दिल्ली, 12 मई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कहर बनकर टूट रही है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4205 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से लड़ने के इंतजामों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने उस खबर को लेकर केंद्र पर निशाना साधा, जिसमें कहा गया है कि मोदी सरकार सकारात्मक बातें करने पर जोर देगी।

rahul gandhi

Recommended Video

    Corona Positivity Campaign पर Rahul Gandhi, Prashant Kishore का Modi सरकार पर अटैक | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया। इस खबर के मुताबिक केंद्र सरकार कोरोना वायरस को लेकर अब सकारात्मक बातें करने पर जोर देगी और डेली बुलेटिन में कोरोना के पॉ़जिटिव मामलों की बजाय नेगेटिव की संख्या बताई जाएगी। इस खबर को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, 'सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मजाक है, जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।'

    rahul gandhi

    देश में कोरोना वायरस के मामले 3 लाख से ऊपर
    आपको बता दें कि इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश में हालात बेहद खराब है। पिछले कुछ दिनों में हालांकि कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी संक्रमण के दैनिक केस 3 लाख से ऊपर हैं। कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने से देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन का संकट भी बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि 15 मई के बाद कोरोना वायरस के हालात में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+