Election 2024: '...कोई महात्मा गांधी को नहीं जानता', जानें PM मोदी के इस बयान पर राहुल ने क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। वहीं, 4 जून को नतीजे आएंगे। चुनावी लहर में, राजनीतिक दल एक-दूसरे के दामन पर छींटाकशी कर रहे हैं। इसी कड़ी में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम संबोधित किए बिना ही तंज कसा है।

राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ 'एंटायर पॉलिटिकल साइंस' के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी। आखिर क्या कहा था पीएम मोदी ने?

Rahul Gandhi Target PM Narendra Modi

दरअसल, राहुल गांधी की यह टिप्पणी पीएम मोदी के उस बयान पर आई है,जिसमें पीएम ने एक इंटरव्यू में कहा कि महात्मा गांधी एक बहुत बड़े आत्मा थे। क्या इस 75 साल में हमारी जिम्मेदारी नहीं थी कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी को जानें। कोई नहीं जानता महात्मा गांधी को। लेकिन, पहली बार जब महात्मा गांधी फिल्म बनी, तब लोगों में यह जिज्ञासा जगी कि यह क्या हो रहा है? वहीं, दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह बयान यूजर्स तेजी से शेयर कर रहे हैं।

PM मोदी पर लगातार राहुल साधा रहे निशाना
इससे पहले, भी राहुल गांधी लगातार अपनी सभाओं में पीएम मोदी पर निशाना साधा चुके हैं। अभी हाल ही, में राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी से मैं कुछ भी कहलवा सकता हूं। आप कुछ भी बताइए मुझे... अगले दिन ही मैं उनसे वही बुलवा दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+