राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- क्या कोई जगह है, जहां सरकार लूट ना रही हो?

नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि कोई क्षेत्र केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसा नहीं छोड़ा है, जिसमें वो आम लोगों को लूट ना रही हो। राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल की रिकॉर्ड तोड़ चुकी कीमतों और एलपीजी सिलेंडर के लगातार बढ़ रहे दामों की ओर इशारा करते हुए ये ट्वीट किया है।

rahul Gandhi target narendra modi govt over inflation petrol diesel prices

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है- क्या कोई ऐसी जगह है जहां रोजमर्रा की जरूरत का सामान मिलता हो और वहां जाकर आपको ऐसा ना लगे कि सरकार आपको लूट रही है? इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने ट्वीट कर कहा था- रोजगार बंद, महँगाई बुलंद, सरकार मस्त, आँखें बंद।

राहुल गांधी महंगाई को लेकर लगातार सरकार को निशाने पर ले रहे हैं, राहुल का कहना है महंगाई रोकने और आम लोगों को राहत देने में ये सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। राहुल ये भी लगातार कह रहे हैं कि देश के दो बड़े कारोबारियों को मदद पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी कानूनों में बदलाव कर रहे हैं जबकि आम लोगों पर टैक्स का बोझ लादे जा रहे हैं। राहुल मंहगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर लगातार आक्रामक हैं।

इन दिनों दक्षिण भारत में हैं राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते कई दिनों से दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। केरल में उन्होंने कई दिन बिताए, वहां कोल्लम जिले में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ते हुए भी वो नजर आए। इस दौरान राहुल समुद्र में छलांग लगाकर तैरते हुए भी दिखे। केरल के कई जिलों का दौरान करने के बाद आज, शनिवार को राहुल तमिलनाडु के थुथुकुडी पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+