पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राहुल गांधी का तंज, कीमतें घटने के लिए चुनाव का इंतजार करिए

नई दिल्ली, 22 जून: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते करीब डेढ़ महीने से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि चुनाव के वक्त ही ईंधन के दाम कम होंगे, अभी राहत की उम्मीद ना कीजिए। 2 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, वहीं चुनाव के वक्त दाम लगातार स्थिर रहे थे। ऐसे में राहुल ने तंज कसते हुए कहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम चुनाव आने पर ही कम होंगे।

5 राज्यों के विधानसभा चुना

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: Dharmendra Pradhan बोले- इसके लिए Congress जिम्मेदार | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने मंगलवार शाम को ट्विटर पर एक ग्राफ शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बीते 9-10 महीने में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। राहुल ने तंजिया लहज में इसे ईंधन के दामों का विकास कहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है- पेट्रोल-डीज़ल के दाम कब कम होंगे? जब अगले चुनाव होंगे।

    पेट्रोल-डीजल के दामों की बात की जाए तो मंगलवार को एक बार फिर से दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के दामों में 28 पैसे और डीजल के दामों में 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़ी थी तो वहीं डीजल की कीमत में 28 पैसों का इजाफा हुआ था। बता दें कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 29 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।

    कोरोना की दूसरी लहर में 90 फीसदी लोगों की जान बचाई जा सकती थी: राहुल गांधी

    कोरोना को लेकर भी राहुल ने केंद्र को घेरा

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर भी प्रेस वार्ता की है। उन्होंने एक श्वेत पत्र भी जारी किया। राहुल गांधी ने कहा कि श्वेत पत्र का मकसद उंगली उठाना नहीं है बल्कि हम गलतियों को इसलिए उभार रहे हैं ताकि समय रहते उन्हें ठीक किया जा सके। तीसरी लहर के लिए सरकार को तैयारी करनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+