सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ये सरकार बनाना नहीं, सिर्फ बेचना जानती है
rahul over privatisation, Rahul Gandhi, narendra Govt, privatisation, India Against Privatisation, congress, राहुल गांधी प्राइवेटाइजेशन पर, बनाना नहीं, सिर्फ बेचना जानता है, कांग्रेस, राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सरकारी सपंत्तियों के निजीकरण करने के फैसलों की कड़ी आलोचना की है। राहुल ने कहा है कि इससे आम लोगों को कुछ मिलने वाला नहीं है, कुछ कारोबारियों के फायदे के लिए ये किया जा रहा है। राहुल ने कहा है कि ये सरकार बनाना नहीं, बेचना जानती है।

Recommended Video
सोमवार को राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक खबर शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि सरकार चार हवाई अड्डों को बेचना चाहती है। इस खबर को शेयर करते हुए राहुल ने कहा है कि ये सरकार सिर्फ बेचना जानती है। ये निजीकरण आम लोगों को सिर्फ मुश्किल में डालेगा जबकि कुछ कारोबारियों को मदद करेगा। राहुल ने इंडिया अंगेस्ट प्राइवेटाइजेशन के हैशटैग के साथ ये ट्वीट किया है।
मौजूदा सरकार लगातार सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने की वकालत करती रही है। हाल ही में बजट के दौरान भी सरकार ने कई संस्थाओं के निजीकरण का ऐलान किया है। जिसमें बैंक, हवाईअड्डे और कई दूसरी संपत्तियां हैं। इसको लेकर राहुल गांधी बीते काफी समय से मुखर हैं। राहुल का कहना है कि देश में सभी संस्थाएं अगर निजी हाथों में चली जाएंगी तो इससे गरीब आदमी के लिए मुश्किल होगी।
राहुल गांधी मौजूदा प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के लिए लगातार ये कहते रहे हैं कि ये सरकार आम लोगों की बजाय बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाती रही है। राहुल गांधी ने लगातार गौतम अडानी और मुकेश अंबानी से पीएम नरेंद्र मोदी के रिश्तों पर भी सवाल किए हैं। देश की कई सार्वजनिक संपत्तियों को अडानी और रिलायंस ग्रुप के हाथों में दिए जाने को लेकर राहुल सवाल करते रहे हैं। राहुल का कहना है कि नरेंद्र मोदी के फैसलों पर इन कारोबारियों का असर है।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications