मीडिया समूहों पर छापे को लेकर राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- डर रही है कमजोर सरकार
मीडिया समूहों पर छापे को लेकर राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- डर रही है कमजोर सरकार
नई दिल्ली, 22 जुलाई: देश के बड़े मीडिया समूह दैनिक भास्कर और उत्तर प्रदेश के एक टीवी चैनल भारत समाचार के दफ्तरों और मालिकों के ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने कहा है कि ये दोनों समूहों की कोरोना काल, किसान आंदोलन और पेगासस पर रिपोर्टिंग को लेकर हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है और कहा है कि ये सरकार डर गई है, जिसके चलते ये सब कर रही है।

Recommended Video
गुरुवार शाम को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कागज पर स्याही से सच लिखना, एक कमजोर सरकार को डराने के लिए काफ़ी है। राहुल ने ट्वीट को #RaidOnFreePress के साथ किया है।
विपक्ष ने कई नेताओं ने इन इनकम टैक्स छापों की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने की कोशिश है। वे बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों को बख्शना नहीं चाहते। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे पत्रकारिता पर मोदीशाह का प्रहार कहा है। राजस्थान के मुख्यंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर इनकम टैक्स रेड मीडिया की आवाज दबाने की कार्रवाई है, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मोदी सरकार सच को बर्दाश्त नहीं कर सकती। बीजेपी की मानसिकता फासवादी है।

सरकार ने कहा- एजेंसिया अपना काम कर रहीं
विपक्ष के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी इसको लेकर आया है। उन्होंने पूरे मामले से सरकार को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा है कि एजेंसियां अपना काम करती हैं, हम उनके कामकाज में दखल नहीं देते। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि किसी भी घटना के बारे में रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों का पता लगाना जरूरी है। कभी-कभी कम जानकारी के चलते भ्रम पैदा होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications