सीबीआई अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग के बीच राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
नई दिल्ली। सीबीआई के भीतर जिस तरह से आंतरिक कलह मची हुई है और सीबीआई के डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर एक दूसरे पर घूसखोरी के आरोप लगा रहे हैं उसपर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने इस पूरे विवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के चहेते गुजरात कैडर के अधिकारी गोधरा एसआईटी के जाने माने अधिकारी घूस लेते हुए पकड़े गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने उन्हें सीबीआई में नंबर दो का पद दिया और अब वह घूस लेते हुए पकड़े गए हैं। राहुल ने ट्वीट करके इस पूरे प्रकरण पर पीएम मोदी पर सवाल खड़ा किया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री सीबीआई का इस्तेमाल राजनीतिक विद्वेष के लिए कर रहे हैं। यह संस्था अब अपने भीतर की लड़ाई से जूझ रही है और इसका पतन हुआ है। गौर करने वाली बात है कि सीबीआई ने डिप्टी डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ घूसखोरी का मामला दर्ज कराया है। सीबीआई ने राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और उन्हें घूसखोरी मामले में आरोपी नंबर एक बनाया गया है।
वहीं राकेश अस्थाना ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सीबीआई डायरेक्टर पर ही घूस लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। अस्थाना ने डायरेक्टर के खिलाफ केंद्र सरकार और सीवीसी को पत्र लिखा है जिसमे कई ऐसे मामलों का जिक्र किया गया है जिसमे अस्थाना ने आरोप लगाया है कि सीबीआई डायरेक्टर ने घूस ली है। यही नहीं उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर मोईन कुरैशी मामले में हस्तक्षेप किया और आरोपी की गिरफ्तारी में देरी की।
इसे भी पढ़ें- CBI का झगड़ा: अस्थाना ने भेजी वर्मा के भ्रष्टाचार की सूची, सीबीआई ने किया अपने डायरेक्टर का बचाव
-
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications