गुजरात में महिलाओं की स्थिति के आंकड़े जारी करके राहुल ने पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के दौरान लगातार राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात की महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं नहीं मुहैया कराई है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा कि 22 सालों का हिसाब, गुजरात_मांगे_जवाब, प्रधानमंत्रीजी- 5वाँ सवाल: न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण,महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण, आंगनवाड़ी वर्कर और आशा, सबको दी बस निराशा। गुजरात की बहनों से किया सिर्फ वादा, पूरा करने का कभी नहीं था इरादा।

जीएसटी, नोटबंदी को कटघरे मे खड़ा किया
आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमलावर हैं, पहले उन्होंने गुजरात के विकास को कटघरे में खड़ा किया, फिर नोटबंदी, जीएसटी एक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया, उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह एक्ट तक करार दिया था। जिसपर पलटवार करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर जीएसटी गब्बर सिंह एक्ट है तो कांग्रेस ने इसका समर्थन क्यों किया था।

आंकड़ों से खड़ा किया सवाल
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक ग्राफिक को भी साझा किया है जिसमे महिलाओं के सुरक्षा, शिखा और स्वास्थ्य के आंकड़ो को दर्शाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इसमे सवाल खड़ा करते हुए कहा गया है कि मानव तस्करी में गुजरात तीसरे स्थान पर है, एसिड हमले में पांचवा स्थान, नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के मामले में गुजरात 10वें नंबर पर है।

महिलाओं की स्थिति पर मोदी को घेरा
महिला की शिक्षा को लेकर राहुल ने सवाल करते हुए लिखा है कि बच्चों की शिक्षा के मामले में क्यों गुजरात 20वें स्थान पर है, क्यों महिलाओं की साक्षरता 70.73 से गिरकर 57.8 हो गई। महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी राहुल ने सवाल दागते हुए लिखा है कि आखिर क्यों 67 फीसदी महिलाओं को जिन्होंने नवजात को जन्म दिया है एंबुलेंस की सुविधा नहीं जाती है, आखिर क्यों 55 फीसदी महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं।
इसे भी पढ़ें- पोस्टर को लेकर हंगामा: भाजपाईयों ने की पिटाई, CM रुपाणी के घर पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार












Click it and Unblock the Notifications