राहुल गांधी की ट्विटर पर मोदी के भक्तों से अपील, इस वीडियो को पीएम को दिखाइए
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्मार्ट सिटी के लिए आवंटित पैसे का इस्तेमाल नहीं हो सका है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से दो वर्ष पहले पीएम मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी की बात कही थी वह पूरी तरह से विफल रही है। 25 जून 2015 को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लॉच किया गया था, इसका लक्ष्य था कि शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना लेकिन सरकार इस काम को करने में विफल रही है।

सिर्फ 7 फीसदी खर्च
राहुल गांधी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत पानी और बिजली की व्यवस्था को बेहतर करने की बात कही गई थी, इसके साथ ही सफाई और कूड़ा निस्तारण, शहरी विकास ट्रांसपोर्ट, आईटी कनेक्टिविटी, ई गवर्नेंस, लोगों की सहभागिता की बात कही गई थी, लेकिन यह सब करने में मोदी सरकार विफल रही है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि डीयर मोदी भक्त स्मार्ट सिटी के लिए आवंटित कुल 9860 करोड़ रुपए में से सिर्फ 7 फीसदी पैसा ही खर्च किया जा सका है।

साझा किया वीडियो
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि चीन हमसे प्रतिस्पर्धा में काफी आगे निकल गया है, जबकि हमारे मास्टर हमे सिर्फ खोखले वायदे दे रहे हैं। कृप्या यह वीडियो देखिए और उन्हें इस बात का सुझाव दीजिए आखिर क्यों यह सेक्टर नौकरी देने के लिए काफी अहम है। राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो साझा किया है जिसमे चीन में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में हो रहे लगातार विकास को दिखाया गया है।

हॉर्डवेयर पर भी ध्यान दें
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काफी लोगों की जरूरत होती है जो काम करते हैं, इसके साथ ही काफी मशीनों की भी जरूरत होती जो इस सेक्टर में तेजी लाता है। ऐसे में अगर इश योजना को लागू किया जाता स्थिति कहीं बेहतर हो सकती थी और लोगों को देशभर में नौकरी मिल सकती थी। राहुल ने अपने ट्वीट के जरिए शेंजान सिटि का जिक्र करते हुए लिखा है कि कैसे चीन का यह शहर सिलिकॉन वैली ऑफ हार्डवेयर बन गया है, उन्होंने पीएम मोदी के समर्थकों को सलाह दी है कि वह पीएम को इस ओर ध्यान देने के लिए कहें ताकि और नौकरियों का निर्माण हो सके और देश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी विकास हो।












Click it and Unblock the Notifications