राहुल गांधी का अरुण जेटली पर तंज, अर्थव्यवस्था ICU में, आपकी दवा में दम नहीं
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपनी चुनावी रैलियों में भी राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साध रहे हैं और लगातार टैक्स बढ़ाए जाने की आलोचना कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार दोनों ओर से जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है।
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की आर्थिक नीतियों को लेकर उन पर निशाना साधा है। अमेठी सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया 'डॉ जेटली, नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था ICU में है। आप कहते हैं आप किसी से कम नहीं, मगर आपकी दवा में दम नहीं।' राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और वित्त मंत्री की देश की अर्थव्यवस्था को लेकर आलोचना कर रहे हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपनी चुनावी रैलियों में भी राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साध रहे हैं और लगातार टैक्स बढ़ाए जाने की आलोचना कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार दोनों ओर से जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है।

राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम मोदी और अरुण जेटली पर बड़ी हमला करते हुए कहा था कि जीएसटी का मतलब 'गब्बर सिंह टैक्स' है, जिसका नोटबंदी के बाद बदहाल देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी ने पिछले साल नोटबंदी को लागू कर देश की जनता को परेशान किया। जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जिन लोगों को टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन घोटालों की आदत है, उन्हें टैक्स देने मे परेशानी हो रही है। अब राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए जेटली पर तंज कसा है।
आपको बता दें कि नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर सरकार ओर विपक्ष आमने-सामने हैं। नोटबंदी के ऐलान के एक साल पूरा होने पर 8 नंबर को भारतीय जनता पार्टी देशभर में 'काला धन विरोधी दिवस' मनाने जा रही है। इसको लेकर जेटली ने कहा है कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा ने कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और नोटबंदी भी उसी के तहत उठाया गया एक कदम है। वहीं विपक्ष की ओर से 8 नवंबर को काला दिवस मनाने का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications