राहुल गांधी का तंज, खुद को खुश रखने के लिए डॉ जेटली ये ख्याल अच्छा है

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मिर्जा गालिब के एक शेर को बदलते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तंज कसा है। गांधी ने ट्वीट किया है 'सबको मालूम है "ease of doing business" की हकीकत, लेकिन ख़ुद को खुश रखने के लिए "Dr Jaitley" ये ख्याल अच्छा है।' राहुल का ये ट्वीट मंगलवार को वर्ल्‍ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर रिपोर्ट (बिजनेस में सुविधा देने वाले देशों की वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट) जारी होने और इस पर जेटली के अपनी पीठ थपथपाने के बाद आया है।

Rahul gandhi takes dig at arun jaitley over ease of doing business in india

वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की और कहा कि इस लिस्‍ट में भारत अब 130 से 100 नंबर पर आ गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत बिजली कनेक्शन देने को लेकर 29वें स्थान पर पहुंचे। भारत अब सुविधा की हर कसौटी पर खरा उतरने में लगा है। जेटली ने कहा कि टैक्स को लेकर किए गए सुधारों में सबसे ज्यादा फायदा हुआ। जेटली ने कहा सुधार करने वाले 10 चुनिंदा देशों की सूची में भारत शामिल हो गया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ट्विटर पर एक-दूसरे प बीते काफी समय से हमला बोल रहे हैं। हाल ही में सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया था 'डॉ जेटली, नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था ICU में है। आप कहते हैं आप किसी से कम नहीं, मगर आपकी दवा में दम नहीं।' राहुल गांधी चुनावी रैलियों में भी लगातार केंद्र सरकार और वित्त मंत्री की देश की अर्थव्यवस्था को लेकर आलोचना कर रहे हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपनी चुनावी रैलियों में भी राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साध रहे हैं और लगातार टैक्स बढ़ाए जाने की आलोचना कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार दोनों ओर से जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+