केंद्र की नीतियां फेल...देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर...प्रवासी मजदूर दोबारा पलायन को मजबूर- राहुल गांधी
देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। हर दिन पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है।
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। हर दिन पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है।उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार की फेल नीतियों से देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर है और प्रवासी मज़दूर दोबारा पलायन को मजबूर हैं।
Recommended Video

टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही इनके हाथ में रुपया देना आवश्यक है- आम जन के जीवन व देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए। लेकिन अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से ऐलर्जी है!'
मालूम हो कि बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 1.45 लाख नए मामले सामने आए हैं, जोकि एक दिन में कोरोना के मामलों की सबसे अधिक संख्या है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण देश के कई शहरों में लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी से सवाल, अब तक क्यों नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन
कोविड के एक बार फिर से बढ़ते मामलों ने केंद्र व प्रभावित राज्य सरकारों की चिंताएं बढ़ा दी है। अगर लंब समय तक यही स्थिति रही तो एक बार फिर से पूरे देश में कंप्लीट लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
पिछले साल कोरोना के कारण देश में जब संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा हुई थी, तो लाखों प्रवासी मजदूरों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था, जिससे उनके जीवनस्तर पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा था। इसके साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो गई थी। हालांकि उस लॉकडाउन को सरकार की असफल कोशिश करार दिया गया था।
अब यदि एक बार फिर ऐसी स्थिति बनती है तो इससे आम लोगों की जिंदगी और अर्थव्यवस्था पर दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications