मिजोरम-असम विवाद पर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा

नई दिल्‍ली, 31 जुलाई। असम और मिरोजम के बीच सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत की लद्दाख सीमा पर लंबे समय से चीन के साथ चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं वर्तमान समय में एक बार फिर चीनी सेना आक्रामक हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद राहुल गांधी ने इन दोनों विवादों पर मोदी सरकार को घेरा है।

rg

Recommended Video

    Assam Mizoram Clash: Mizoram में Assam CM Hemanta Biswa Sarma के खिलाफ FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी ने शनिवार को इस संबंध में एक ट्वीट हिंदी में किया जिसमें लिखा ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा। इसके साथ ही हैशटैग के साथ राहुल गांधी ने असम-मिजोरम लिखा है।

    गौरतलब है कि शनिवार को मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ 26 जुलाई को हुई अंतरराज्यीय सीमा पर हुई झड़पों पर हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश का आरोप लगाते हुए ये मामला दर्ज किया है।

    हेमंत बिस्वा सरमा के अलावा एफआईआर में असम पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारी, दो नौकरशाह और असम पुलिस के 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों का भी नाम शामिल है। इन सभी पर सीमा पर हिंसा भड़काने, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    https://hindi.oneindia.com/photos/delhi-a-massive-sinkhole-spotted-in-hauz-khas-oi65562.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+