'स्पष्ट करें कि आप हिंदुओं के खिलाफ नहीं हैं': दक्षिण भारतीय पार्टी ने राहुल गांधी को DMK पर क्यों घेरा?

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की एक बड़ी सहयोगी डीएमके नेताओं की ओर से हाल के दिनों में दिए गए कुछ आपत्तिजनक बयानों को लेकर दक्षिण भारत की राजनीतिक एक पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है।

बीआरएस नेता और पार्टी चीफ केसीआर की बेटी के कविता ने कांग्रेस नेता को साफ चुनौती दी है कि वह सनातन धर्म, हिंदी भाषी राज्यों के मजदूरों और उत्तर भारतीयों को लेकर डीएमके नेताओं के अपमानजनक बयानों पर अपना रुख साफ करें। उन्होंने कहा है कि राहुल स्पष्ट करें कि वे हिंदुओं के खिलाफ नहीं हैं।

brs on rahul on dmk

लोकसभा चुनावों से बदले हैं बीआरएस के सुर
तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथों मिली करारी हार के बाद के कविता ही अपनी पार्टी की ओर से ज्यादा सक्रीय नजर आ रही हैं और लगातार लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी की रणनीति में भारी बदलाव के संकेत दे रही हैं।

डीएमके नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों पर उठाए सवाल
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल को 'इलेक्शन गांधी' कहकर मजाक भी उड़ाया है और साथ ही इंडिया ब्लॉक के सहयोगी की ओर से सनातन धर्म समेत अन्य विवादित टिप्पणियों के लिए उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया है।

ऐसे बयान देश का विभाजन करने वाला- बीआरएस नेता
के कविता ने कहा, 'हम आज कई नेताओं की ओर से दुर्भाग्यपूर्ण बयानबाजी देख रहे हैं। कुछ वर्गों से वोट हासिल करने का यह तरीका आखिरकार देश को उस तरह से विभाजित करेगा, जिनकी हम कल्पना तक नहीं कर सकते...उदाहरण के लिए, जब कुछ पार्टियां सनातन धर्म के बारे में बोलती हैं या फिर टॉयलेट साफ करने वाले मजदूरों का अपमान करती हैं।'

डीएमके नेताओं पर बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणियों के लगे हैं आरोप
दरअसल, तमिलनाडु के मंत्री और राज्य के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने पहले सनातन धर्म को लेकर बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। फिर उत्तर भारतीयों को कथित तौर पर गोमुत्र प्रदेश बताकर अपमानित करने का मामला सामने आया था।

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की सहयोगी है डीएमके
अब डीएमके नेता दयानिधि मारन की एक पुरानी क्लिप वायरल है, जिसमें वे कथित तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले हिंदी भाषियों के लिए बहुत ही शर्मनाक टिप्पणी कर रहे हैं।

कांग्रेस तमिलनाडु में भी डीएमके की सहयोगी है और दोनों ही पार्टियां 28 विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक का भी हिस्सा हैं। तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी ने मुख्य तौर पर इन सभी परिस्थितियों के लिए राहुल गांधी को घेरते हुए सवाल दागे हैं।

'अगर राहुल ने पहले ही गंभीरता से लिया होता....'
उन्होंने कहा, 'इन बयानों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए' और 'अगर राहुल गांधी जो कि भारत जोड़ो की बात करते हैं....उन्होंने उसे शुरू से ही गंभीरता से लिया होता...जब सनातन धर्म को अपमानित किया गया था और भारत में करोड़ों की भावनाएं आहत हुई थीं, तो शायद बाकी बयान सामने नहीं आए होते....'

राहुल को कहा इलेक्शन गांधी
वो बोलीं, 'वह देश के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं और मैं उन्हें इलेक्शन गांधी कहती हूं, क्योंकि वह चुनावों के अलावा कभी काम नहीं करते। इसलिए अब मैं उनसे आग्रह करती हूं....क्योंकि अब लोकसभा चुनाव आ रहा है। लोगों को बताएं कि आप मजदूरों का अपमान नहीं करते हैं....सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा वाले पीआर से काम नहीं चलेगा, बल्कि कहना होगा कि यह गलत है.....'

'राहुल स्पष्ट करें कि वे हिंदुओं के खिलाफ नहीं हैं'
उन्होंने राहुल पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि, 'आप जो कहते हैं उसे करके दिखाने का समय आ चुका है....आप सामने आएं और देश के समक्ष स्पष्ट करें कि आप हिंदुओं के खिलाफ नहीं हैं, आप मजदूरों की गरिमा के खिलाफ नहीं हैं और आप हिंदी भाषी राज्यों के खिलाफ नहीं हैं.....'

तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथों हार और लोकसभा चुनावों से पहले बीआरएस के सुर में आए इस बदलाव को राज्य के बदलने वाले सियासी समीकरण के तौर पर भी देखा जा रहा है। क्योंकि, केसीआर की पार्टी पर कभी भाजपा कांग्रेस की तरह ही तुष्टिकरण का आरोप लगाlr थी। लेकिन, अब उसका अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+