दिल्ली पुलिस के नोटिस का राहुल गांधी ने दिया जवाब, पूछा- क्या कभी सत्ता पक्ष से ऐसे सवाल किए गए?
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस द्वारा भेजी गई नोटिस का जवाब दे दिया है। राहुल ने कहा कि वह विस्तृत जवाब 8-10 दिनों में दे देंगे।

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने अनुभव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी ने जिस तरह से बयान दिया था, उसको लेकर दिल्ली पुलिस ने उनक्हें नोटिस जारी किया था। इस नोटिस का राहुल गांधी की ओर से प्राथमिक जवाब दे दिया गया है। अपने जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वह अगले 8-10 दिनों में इसकी विस्तृत जानकारी देंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने नोटिस मिलने पर पुलिस से यह सवाल किया है कि क्या कभी सत्ता पार्टी की ओर से इस तरह का अभियान किया गया हो और उस अभियान से जुड़े नेता से इस तरह के सवाल पूछे गए हैं। यही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पुलिस की इस कार्रवाई का उनके द्वारा संसद में उठाए गए सवालों, संसद के बाहर उठाए गए सवालों और अडानी सहित तमाम मुद्दे जो उन्होंने उठाए हैं उसकी वजह से नहीं है।
राहुल गांधी ने 10 प्वाइंट में दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे भाषण के 45 दिनों बाद आखिर दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई क्यों की है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया था कि यात्रा के दौरान उनसे कई महिलाएं मिलने के लिए आई थीं, वह भावुक थीं और रो रही थीं, उन्होंने बताया कि उनके सात बलात्कार हुआ है। लेकिन उन्होंने इसके बारे में पुलिस से शिकायत नहीं करने को कहा था। महिलाओं का कहना था कि पुलिस से शिकायत करने पर दिक्कत और बढ़ जाएगी। राहुल गांधी के इसी बयान का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस ने इन महिलाओं की जानकारी मांगी है ताकि इस मामले की जांच की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications