Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी ने पेश की मानवता की मिसाल, काफिला रुकवा कर घायल ऑटो चालक की मदद
Rahul Gandhi Autorickshaw driver Accident: दिल्ली में आज एक आत्मीय दृश्य देखने को मिला, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने काफिले को रुकवाकर मानवता की मिसाल पेश की। राहुल गांधी अपने आवास से भोपाल के लिए निकले ही थे कि रास्ते में उनकी नजर एक घायल ऑटो रिक्शा चालक पर पड़ी।
बिना किसी देरी के, वे अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और घायल व्यक्ति के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने न केवल चालक को सांत्वना दी, बल्कि अपनी टीम को उनकी उचित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।













Click it and Unblock the Notifications