राहुल गांधी बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन में हूं, लेकिन सेना का राजनीतिक इस्तेमाल गलत

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं की तरफ से जगह-जगह सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर लगवाए गए पोस्टर का विरोध किया था और कहा था कि बीजेपी जवानों के खून की दलाली कर रही है।

rahul gandhi

इसके बाद से ही उन पर विरोधियों ने निशाना साधना शुरू कर दिया गया था। इस बयान के लिए राहुल गांधी की खूब निंदा भी हुई। न केवल बीजेपी, बल्कि आम आदमी पार्टी ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की।

इसके बाद अब राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक का पूरी तरह से समर्थन करते हैं, लेकिन राजनीतिक पोस्टरों में भारतीय सेना के इस्तेमाल को उन्होंने गलत कहा है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा के दौरान राहुल की यात्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंची। इस दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा कि हमारे जवान हैं जिन्होंने देश को बचाने के लिए खून दिया है, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया। उनके खून के पीछे पीएम मोदी छुपे हुए हैं। इस दौरान राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं।

बीजेपी ने किया कड़ा विरोध

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। राहुल की इस टिप्पणी पर भाजपा के महासचिव ने श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि यह राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन है।

यह सीधा-सीधा जो हमारे सैनिक शहीद हुए हैं, जो आंतकवाद का शिकार हुए हैं उनका अपमान है। शर्मा ने कहा कि एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना और पीएम मोदी की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी ओर राहुल का बयान उनकी हताशा को प्रदर्शित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+