एचएएल के कर्मचारी चाहते हैं, रक्षामंत्री उनसे माफी मांगें: राहुल गांधी

बेंगलुरू। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि ये लोग रक्षामंत्री से उनके बयान के लिए माफी मांगने की उम्मीद करते हैं लेकिन हमें पता है कि वो माफी नहीं मांगेंगीं। राहुल ने कहा कि रक्षामंत्री ने एचएएल के पास अनुभव ना होने की बात कही लेकिन अनिल अंबानी की कंपनी के तजुर्बे को लेकर कुछ नहीं कहा, ये एचएएल का अपमान है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरू में एचएएल कर्मचारियों से मिल, राफेल डील से एचएएल को निकालकर रिलायंस डिफेंस को लाने का मामला उठाया। राहुल इस डील में भारी घपले की बात कर रहे हैं।

सरकार ने एचएएल की तौहीन की है: राहुल

सरकार ने एचएएल की तौहीन की है: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, एचएएल कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी कंपनी रक्षा उपकरण बनाने में भारत की बेहतरीन और सबसे अनुभवी है। सरकार में बैठे लोगों ने उनके कामकाज पर सवाल उठाकर उनके काम और देशभक्ति पर सवाल उठाया है। ये उनकी तौहीन है।

कंपनी के विरोध के बावजूद कर्मचारियों से मिले राहुल

कंपनी के विरोध के बावजूद कर्मचारियों से मिले राहुल

राहुल गांधी ने बेंगलुरु में हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के पूर्व और सेवारत कर्मचारियों से मुलाकात की। हालांकि कंपनी ने अपने सेवारत कर्मचारियों को ऐसा करने से रोक दिया। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से साफ कहा कि वे नेताओं से न मिलें।

राहुल गांधी ने इससे पहले कर्मचारियों से कहा कि जब भारत को आजादी मिली, भारत ने विशिष्ट क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए कुछ सामरिक संपत्तियां बनाईं, एचएएल भारत को एयरोस्पेस में ले जाने के लिए रणनीतिक संपत्ति है। इस देश के लिए आपने जो काम किया है वह जबरदस्त है, इसे सिर्फ एक कंपनी नहीं सह सकते।

राफेल डील को लेकर सरकार पर हमलावर हैं राहुल

राफेल डील को लेकर सरकार पर हमलावर हैं राहुल

राहुल गांदी की एचएएल कर्मचारियों से मुलाकात भारत सरकार की फ्रांस के साथ 36 राफेल एयरक्राफ्ट की खरीद से जुड़ी है। कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल का जो ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को मिलने वाला था, उसे अपने प्रबाव का इस्तेमाल कर रिलायंस डिफेंस को दे दिया। इसी को लेकर राहुल गांधी ने एचएएल के कर्मचारियों से ये मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+