राहुल गांधी को आया गुस्‍सा जब सलमान ने मोदी को कहा नपुंसक

Rahul Gandhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इसे राजनीतिक पैंतरेबाजी कहें या फिर कुछ और मगर कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्‍द्र मोदी के बारे में सलमान खुर्शीद की टिप्‍पणी को गलत बताया है। राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी के खिलाफ जिस तरह की टिप्‍पणी की है वह सराहनीय नहीं है।

सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सलमान खुर्शीद के इस तरह की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज हैं। उन्‍होंने पहले भी इस पर एक्‍शन लिया था और पार्टी प्रवक्‍ताओं को हिदायत दी थी कि वे मोदी के चाय बेचने के दावे के संबंध में कोई बयान नहीं दें।

राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे बयान मुझे पसंद नहीं है और मैं इसका समर्थन नहीं करता। राहुल गांधी से जब आज पूछा गया कि क्या वे विदेश मंत्री के बयान का समर्थन करते हैं तो उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद ने जो कहा वह उसकी सराहना नहीं करते हैं।

Did You Know: राहुल के पास मात्र 333.30 ग्राम सोना है

आपको बता दें कि मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद में केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाला क्यों 2002 में दंगों के दौरान कुछ नहीं कर पाया। उन्होंने कहा, "हम तुम्हें (मोदी) लोगों की हत्या का आरोपी नहीं कहते।

हमारा आरोप है कि तुम नपुंसक हो। तुम हत्यारों को रोक नहीं सके।" इस बयान पर जब बीजेपी हमलावर हुई और सलमान से माफी की मांग की तो कांग्रेस नेता ने और तीखा बयान दिया। उन्‍होंने कहा, 'राजनीति में यह शब्‍द इस्‍तेमाल होता रहा है। मैं उनका (मोदी का) डॉक्‍टर नहीं हूं। मैंने उनकी जांच नहीं की है। मैंने हिंदी के शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जिसका मतलब है कि उनके पास राजनीतिक रूप से ताकत नहीं है। मेरे कहने का मतलब सेक्‍स से बिल्‍कुल संबंधित नहीं था।'

Did You Know: चुनाव आयोग में दिये गये शपथ पत्र के अनुसार राहुल गांधी के पास कुल डेढ़ लाख रुपए की ज्वेलरी है। उसके अलावा 333.30 ग्राम सोना सिक्कों के रूप में है।

अब देख‍िये फेसबुक पर सलमान खुर्शीद का हाल इस पोस्ट में-

Post by Ajay Mohan.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+