'अप्रैल में नहीं मिली कई पूर्व सैनिकों को पेंशन', रिपोर्ट शेयर कर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा
नई दिल्ली, 04 मई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई थ्री-स्टार अधिकारियों सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों को पेंशन नहीं देने को लेकर "राष्ट्र का अपमान" करने का आरोप लगाया। इस मामले पर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट को साझा करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'वन रैंक, वन पेंशन' के धोखे के बाद अब मोदी सरकार 'ऑल रैंक, नो पेंशन' की नीति अपना रही है। हमारे सैनिकों का अपमान करना देश का अपमान है। सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने रक्षा मंत्री से हस्तक्षेप करने का निवेदन किया
Recommended Video
दरअसल, नई ऑनलाइन पेंशन वितरण प्रणाली लागू होने के बाद से हाल के दिनों में कई बार खाते में पेंशन नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल चुकी हैं। कई पूर्व सैनिकों के लिए उनकी आय का एकमात्र यही स्रोत है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, (रिटायर्ड) लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हूडा ने इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप करने का निवेदन किया है।
राहुल बोले - सैनिकों का अपमान देश का अपमान है
कई पूर्व सैनिकों के खाते में अप्रैल 2022 में पेंशन नहीं पहुंचने और इस बारे में सरकार की ओर से कोई वजह नहीं बताए जाने को लेकर राहुल गांधी ने हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "'One Rank, One Pension' के धोखे के बाद अब मोदी सरकार 'All Rank, NO Pension' की नीति अपना रही है। सैनिकों का अपमान देश का अपमान है। सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications