राहुल गांधी ने मांगी मांफी, पार्टी कार्यकर्ता सकते में
पुणे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एफटीआईआई के आंदोलित छात्रों से मिलने पहुंचे थे। लेकिन इस मुलाकात में राहुल की वेशभूषा काफी चर्चा का विषय रही।

राहुल गांधी ने कार्कर्ताओं से पार्टी के ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर कार्यकर्ताओं से मांफी मांगी। पुणे के पत्रकार देवीदास देशपांडे का कहना है कि एफटीआईआई में अपनी वेशभूषा पर लोगों से मांफी मांगी है।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एफटीआईआई में छात्रों के बीच केंद्र सरकार और आरएसएस को आड़े हाथो लिया। उन्होंने गजेंद्र सिंह चौहान को एफटीआईआई के चेयरमैन बनाने के विरोध का छात्रों को समर्थन दिया।
राहुल गांधी ने छात्रों के बीच कहा कि सरकार विरोध के अधिकार को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications