संसद में हमारी आवाज को दबाया जा रहा है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने करों में संसोधन को लेकर 29 तारीख को लोकसभा में पास किए 'टेक्सेशन लॉ बिल 2016' में सरकार पर विपक्ष की बातों को ना सुनने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज विपक्षी पार्टियों के सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार पर सदन में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए उन्हें ज्ञापन दिया।

rahul

29 नवंबर को सरकार ने लोकसभा में 'टेक्सेशन लॉ बिल 2016' पेश किया, जिसे पास कर दिया गया। आज विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। राहुल के साथ विपक्ष के सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे।

rahul

ये है करों को लेकर नया कानून

इस बिल में विपक्ष ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है। इस बिल के अनुसार जिन लोगों ने अपनी अघोषित राशि बैंक में जमा की है उन्हें कुछ टैक्स देने होंगे । घोषित राशि पर 30 फीसदी कर 33 फीसदी सरचार्ज टैक्स यानि तकरीबन 50 फीसदी राशि कर के रूप में ली जाएगी

नया अध्यादेश वहीं इस बिल के दूसरे हिस्से के मुताबिक घोषित 25 फीसदी राशि पर अगले चार साल तक निकाल नहीं पाएगा।

अगर कोई व्यक्ति एक करोड़ रुपए जो कि अकाउंटेड नहीं है उसे घोषित करता है तो उसे 50 लाख रुपए टैक्स के रूप में देना होगा, जबकि 25 लाख रुपए बैंक में जमा रहेंगे जिसे अगले चार साल तक नहीं निकाला जा सकता है जबकि 25 लाख रुपए वह निकाल सकता है।

संसद का मौजूदा शीत सत्र नोटबंदी को लेकर सरकार और विपक्ष में टकराव के कारण लगातार हंगामे की भेट चढ़ रहा है। एक तरफ विपक्ष पीएम को सदन में बुलाने को लेकर हंगामा कर रहा है तो वहीं सरकार विपक्ष पर ही बहस में दिलचस्पी ना होने का आरोप लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+