राहुल गांधी ने कहा भारतीयों से यूएस प्रेसीडेंट बराक ओबामा भी डरते हैं

Rahul Gandhi
जौनपुर। कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने जौनपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'भारतीयों से तो यूनाइटेड स्‍टेट के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भी डरते हैं।' जौनपुर से कांग्रेस उम्‍मीदवार रवि किशन के लिए चुनाव प्रचार करने आए राहुल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ जाति और धर्म की राजनीति कर रही हैं। विपक्षी पार्टियों के भाषण से यह आसानी से समझा जा सकता है।

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीयों में इतनी ताकत है कि विदेशी नेता और लोग भी यहां से डरते हैं। उन्‍होंने कहा कि यूपी के युवा इसलिए बाहर जाते हैं क्‍योंकि यहां की सरकार उनके लिए पर्याप्‍त रोजगार उपलब्‍ध नहीं कराती है। अगर यहां की राज्‍य सरकार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन करें तो सारी व्‍यवस्‍था सुधर जाएगी और यूपी के लोगों को यहीं रोजगार मिलने लगेगा। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देया के गरीबों को फूड सिक्‍योीरटी बिल समेत आरटीआई जैसी मलभूत सुविधा उपलब्‍ध कराई है।

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति करना जानते हैं। उनका गुजरात मॉडल बिल्‍कुल फिसड्डी है और वहां की जनता अब उन्‍हें पसंद नहीं कर रही है इसलिए वो वाराणसी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल ने कहा कि मोदी ने गुजरात के लोगों को दंगों के अलावा और कुछ नहीं दिया है। अन्‍य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए राहुल बोले कि यूपी इतना बड़ा राज्‍य है लेकिन जाति और धर्म के नाम पर दो टुकड़ों में बंट कर रह गया है। अगर कांग्रेस केंद्र में आई तो यूपी का विकास निश्चित किया जाएगा। यहां के गरीबों को शिक्षा का अवसर और युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्‍ध कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+