'आज भी टी-शर्ट में?', रिपोर्टर के सवाल पर बोले राहुल गांधी- T-shirt ही चल रही है और जब तक...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में टीशर्ट पहनकर एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान सवाल का जवाब देते हुए कहा, टीशर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलेगा...।

Congress MP Rahul Gandhi

Congress MP Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इन दिनों टीशर्ट को लेकर खासे चर्चाओं में बन हुए है। बुधवार 28 दिसंबर को राहुल गांधी कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान भी राहुल गांधी टीशर्ट में नजर आए। कड़ाके की ठंड में भी राहुल गांधी को एक टीशर्ट में देखकर सभी लोग दंग रह गए। हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल था कि इतनी ठंढ में राहुल गांधी कैसे सिर्फ एक टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान मीडिया कर्मी ने राहुल गांधी ने उनकी टीशर्ट को लेकर सवाल किया। जिसका राहुल गांधी ने बड़ा ही मजेदार जवाब भी दिया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जो वीडियो जारी किया है उसमें राहुल गांधी कहते हुए नजर आ रहे है कि टीशर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलेगा...। आपको बता दें, 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत से राहुल गांधी की टीशर्च चर्चा में बनी हुई है। लेकिन ठंड शुरू होते ही राहुल गांधी की टीशर्ट चर्चाओं में आ गई थी।

राहुल गांधी की टीशर्ट पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी सवाल उठाया था। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पूछा था कि राहुल गांधी कौन सी दवाई खाते हैं, जो उन्हें इतनी सर्दी में भी ठंड नहीं लगती। वे हर जगह हाफ टीशर्ट में घूम रहे हैं। 26 दिसंबर को भी राहुल गांधी नंगे पैर और सफेद टीशर्ट में नजर आए थे। राहुल गांधी को टीशर्ट में देख लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि, राहुल गांधी को सर्दी नहीं लगती हैं क्या?

तो वहीं, राहुल गांधी ने आखिर इस सवाल का जवाब दे दिया है। इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने एक और सवाल भी पूछ लिया। राहुल गांधी ने कहा, मुझसे पूछा जाता है कि आपको ठंड नहीं लगती? मैं यह जानना चाहता हूं कि देश के छात्रों, किसानों और गरीबों से यह बात क्यों नहीं पूछी जाती कि उन्हें ठंड लगती है या नहीं। गौरतलब है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केवल एक टी शर्ट में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+