लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी ने संघ पर जमकर बोला हमला, बोले- RSS के लोग चला रहे हैं मंत्रालय
जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद पहली बार लद्दाख दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश के हर संस्थान में अपने लोगों को बैठा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि, आरएसएस सत्तारूढ़ भाजपा की वैचारिक अभिभावक है, सब कुछ चला रहा है। आरएसएस हर संस्थान में अपने लोग रख रहा है और सब कुछ चला रहा है।

लेह पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आरएसएस के लोग ही सब कुछ चला रहे हैं। यहां तक कि अगर आप केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछेंगे तो वे आपको बताएंगे कि असल में वे अपने मंत्रालय नहीं चला रहे हैं, बल्कि आरएसएस द्वारा नियुक्त उनके ओएसडी चला रहे हैं। वही सब कुछ कर रहे हैं। इन्होंने कुछ ऐसा ही परिदृश्य बना रखा है। वे हर संस्थान में सब कुछ चला रहे हैं।
राहुल गांधी ने लेह में एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं से भी मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा-भारत को 1947 में आजादी मिली और भारत में आजादी को मजबूत करना संविधान है। संविधान नियमों का एक समूह है।
राहुल ने कहा कि, जिस तरह से आप संविधान को क्रियान्वित करते हैं, वह संविधान की दृष्टि का समर्थन करने वाली संस्थाओं की स्थापना करना है। भाजपा और आरएसएस अपने लोगों को संस्थागत ढांचे के प्रमुख पदों पर बिठा रहे हैं।
अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधा आज पैंगोंग लेक पहुंचे। राहुल गांधी लेह में अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।












Click it and Unblock the Notifications