राहुल ने लगाया आरोप, आरएसएस के लोगों की गांधी की हत्या

rahul gandhi
नयी दिल्ली। मौसम चुनावी है तो नेताओं के बोल भी चुनावी हो गए हैं। एक दूसरे पर आरोप लगाना नेताओं के लिए आम बात हो गई है। दूसरों पर आरोप लगाकर नेता अपनी इमेज चमकाने में जुट गए हैं। पुरानी बातें निकल कर आ रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विरोधी पार्टी भाजपा और उसके सहयोगी आरएसएस पर हमला बोला। राहुल ने संघ पर हमला करते हुए कहा कि भगवा संगठन के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

राहुल ने भाजपा और संघ के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी की हत्या करने वाले ही अब चुनाव के वक्त गांधी को याद कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं के उन दावों का भी मजाक उड़ाया कि भाजपा देश में कंप्यूटर लेकर आई है।

Did You Know: राहुल ने अपनी पहचान छुपाकर 3 साल तक एक प्राइवेट कंपनी में काम किय

राहुल गांधी ने आरएसएस पर गांधीजी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आज उनके लोग (भाजपा) उनकी चर्चा करते हैं। जो कल तक सरदार पटेल और गांधीजी का विरोध किया थे वो चुनाव में उनके नाम का फायदा उटाना चाहते हैं।

राहुल ने भाजपा को कंप्यूटर के मसले पर घेरते हुए कहा कि उन्होने कहा था कि बारत में कंप्यूटर की जरुरत नहीं है क्योंकि ये लोगों का रोजगार छीनेगा, लेकिन अब वो इसकी वकालत कर रहे है। उसका श्रेय लेना चाहते है, लेकिन भारत में कंप्यूट लाने का श्रेय दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वैज्ञानिक सैम पित्रोदा को हैं।

Did You Know: ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद राहुल ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी के साथ 3 साल तक काम किया। इस दौरान उनकी कंपनी और सहकर्मी इस बात से पूरी तरह से अनभिज्ञ थे कि वो किसके साथ काम कर रहे हैं क्योंकि राहुल ने यहां एक छद्म नाम रॉल विंसी के नाम से काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+