राहुल गांधी ने कहा, देश के लिये नुकसान पहुंचाने वाली विचारधारा हैं मोदी

हालांकि कांफ्रेंस में सवाल-जवाब हुए, पर मेनिफेस्टो के मुख्य बिंदु पर नहीं बोला गया। इस दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि वो नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कहना चाहेंगे क्योंकि आज हर तरफ उनका नाम लिया जा रहा है। तो इसपर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2009 में इसी जगह पर सवाल उठा था, कि कांग्रेस पार्टी की पिटाई होने वाली है। आपने कहा था कि यूपी में कांग्रेस को पांच सीटें मिलेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस की परफॉरमेंस यूपी से बेहतरीन होने वाली है।
मोदी जी की बात की है, तो मैं उस पर दो शब्द कहूंगा। मोदी जी एक इंडीविजुअल हैं, वो एक विचारधारा को रिप्रेजेंट करते हैं। वो विचारधारा चुने हुए लोगों की राजनीति की विचारधारा है, लोगों को एक दूसरे को लड़ाने की विचारधारा है। वो विचारधारा हिन्दुस्तान को नुकसान पहुंचाने की विचारधारा है। कांग्रेस इस विचारधारा को हराकर दिखायेगी। वहीं मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री कहे जाने पर खुद मनमोहन सिंह ने कहा कि मुझे पता है कि भाजपा ने जनता के सामने बार-बार यह जताने की कोशिश की कि मैं कमजोर पीएम हूं, लेकिन मैं नहीं मेरा काम बोला। और हम अपना काम जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications