राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- देश में गरीबी बढ़ा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 20 अगस्त: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। देश में लोगों की कम होती आमदनी और बढ़ती गरीबी से जुड़ा एक आंकड़ा फेसबुक पर शेयर करते हुए राहुल ने कहा है कि देश की मोदी सरकार गरीबी को बढ़ा रही है। जिस तरह से लोगों की आमदनी कम हो रही है, उसको देखते हुए जरूरी है कि गरीब परिवारों के खाते में नकद पैसा भेजा जाए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी


राहुल गांधी ने एक तस्वीर ग्राफिक शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि 2020 में देश के 6 करोड़ लोग रोजाना 150 रुपए से कम कमा रहे थे। 2021 में करीब साढ़े तेरह करोड़ लोग रोजाना 150 रुपए से कम पर गुजारा कर रहे हैं। इसको शेयर करते हुए राहुल ने लिखा है- मोदी सरकार देश में बढ़ा रही है गरीबी। 13.4 करोड़ भारतीय 150 रुपए प्रतिदिन से कम कमा रहे हैं। इन परिवारों को न्याय योजना के तहत 6000 रुपए महीना क्यों ना दिया जाए? बता दें कि राहुल गांधी लगातार देश में न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आर्थिक तौर पर देश के सबसे कमजोर तबके के परिवारों को छह हजार रुपए की मासिक मदद सरकार को देनी चाहिए।

राहुल लगातार कह रहे- मोदी सरकार की नीतियां आम आदमी के खिलाफ

Recommended Video

    Delhi Cantt Case: Facebook और Instagram ने भी हटाया Rahul Gandhi का पोस्ट | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर काफी मुखर हैं और सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। राहुल का कहना है कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को फायदा देने के लिए लगातार ऐसी नीतियां ला रही है, जो आम आदमी को कमजोर कर रही हैं। हाल ही में केरल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और उसके कृषि कानूनों को लाकर केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी है। उन्होंने कहा ये तीनों के ये कानून अर्थव्यवस्था के इन्फॉर्मल सेक्टर को कमजोर करने के लिए तैयार किए गए हैं और सरकार ने सोच समझकर ये किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+