राहुल गांधी ने कहा- जो काले कृषि कानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वो क्या खाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे

नई दिल्ली। कृषि कानूनों और किसानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने के बजाए मोदी सरकार ने अडानी और अंबानी की आय कई गुना बढ़ा दी। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, 'वादा था किसानों की आय दुगनी करने का, मोदी सरकार ने आय तो कई गुना बढ़ा दी लेकिन अदानी-अंबानी की।' राहुल ने कहा, 'जो काले कृषि कानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वो क्या खाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे?' अब होगी #KisaanKiBaat।

rahul gandhi says its time to talk about farmers

Recommended Video

    Farmers Protest: किसान आंदोलन पर सियासत, Congress ने कहा-सत्ता के नशे में हैं सरकार | वनइंडिया हिंदी

    कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

    केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली कूच कर रहे हजारों किसान सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर अब भी मौजूद हैं। किसानों ने बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन करने के सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार कृषि कानून वापस लेने का आश्वासन नहीं देगी, वह सिंघु बॉर्डर पर ही जमे रहेंगे।

    गृह मंत्री ने की बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन करने की अपील

    बता दें, किसानों के प्रदर्शन की वजह से कई रास्ते बंद हैं। कई ट्रेनें भी कैंसिल हो चुकी हैं। आम जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से बुराड़ी मैदान में आकर प्रदर्शन करने की अपील की है। अमित शाह ने कहा कि वे जैसे ही निर्धारित स्थान पर जाएंगे उसी समय केंद्र बातचीत को तैयार है। गृह मंत्री ने कहा कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए तीन दिसंबर को आमंत्रित किया गया है। कुछ किसान संगठनों ने तत्काल बातचीत करने की मांग की है और केंद्र बुराड़ी के मैदान में किसानों के स्थानांतरित होते ही वार्ता को तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+